{"_id":"60e5df1e8ebc3e9e7e5589aa","slug":"election-raibaraily-news-lko585908747","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव : टिकट को लेकर ऊंचाहार में भाजपा में बगावत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : टिकट को लेकर ऊंचाहार में भाजपा में बगावत के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में टिकट को घमासान शुरू हो गया है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने मंत्री के इशारे पर टिकट न देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद भाजपा में बगावत के आसार बढ़ गए हैं।
क्षेत्र पंचायत चुनाव में प्रमुख पद के लिए भाजपा ने ऊंचाहार से अजय मौर्य को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद पार्टी में बगावत के आसार बढ़ गए हैं। बताते हैं कि बीजेपी से टिकट के लिए पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश मौर्य के बेटे अजय मौर्य ने दावेदारी की थी।
अभिलाषचंद कौशल को मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने अजय मौर्य के नाम की घोषणा कर दी। इससे चुनाव को लेकर पार्टी मे घमासान शुरू हो गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इससे चुनाव रोचक हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि की भाजपा में शुरू हुई रार से पार्टी को नुकसान हो सकता है। इस बाबत अभिलाषचंद कौशल ने बताया कि वह पार्टी का कार्यकर्ता है, लेकिन मजबूत दावेदारी के बावजूद टिकट नहीं दिया है।
ऊंचाहार में किंगमेकर बन सकती है कांग्रेस
आजादी के बाद अभी तक ब्लॉक प्रमुख की सीट पर 2011 के चुनाव को छोड़कर हमेशा कांग्रेस का ही कब्जा रहा, लेकिन इस बार फिर कांग्रेस चुनाव से दूर नजर आ रही है। उसका कोई भी प्रत्याशी अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं सपा का भी कोई दावेदार नजर नहीं आ रहा है। इससे चुनावी घमासान भाजपा व निर्दल प्रत्याशी के बीच है। हालांकि चुनाव में कांग्रेस किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकती है।