फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   drowened

बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दी

Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
drowened
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड स्थित लोन नदी के पुल पर एक बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं परिवारीजनों का मानना है कि वह अस्थमा से परेशान थी। इसी वजह से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
अलीनगर मोहल्ला निवासिनी जुबी (18) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते में लोन नदी के किनारे अपना बैग और सामान रखकर वह नदी में कूद गई।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नदी में डूबी युवती को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि युवती अस्थमा से ग्रसित थी। तनाव में आकर नदी में कूदकर उसने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के आग्रह पर जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed