{"_id":"696009a3a8e93637b80cc805","slug":"dog-bites-girl-injures-her-face-raebareli-news-c-101-1-slko1031-148542-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कुत्ते ने बालिका को नोंचा, चेहरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कुत्ते ने बालिका को नोंचा, चेहरा जख्मी
Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कुत्ते ने बृहस्पतिवार को नौ साल की बालिका पर हमला कर चेहरा जख्मी कर दिया। बालिका की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो दिन में कुत्तों के हमले में करीब 30 लोग घायल हो चुके हैं। कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।
सतांव ब्लॉक क्षेत्र की जतुआ टप्पा की अनुष्का (9) पुत्री मुकेश किसी काम से लालगंज कस्बे आई थी। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने अनुष्का के चेहरे को नोंचकर जख्मी कर दिया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो बालिका की जान बची। आसपास के लोगों ने बालिका को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर के सराफा मंडी, चिकमंडी, गांधी चौराहा, सर्वोदय नगर और स्टेशन रोड मोहल्ले में आवारा कुत्तों के घूम रहे हैं। जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुत्ताें के काटने से घायल हुए 16 लोग सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें एआरवी लगाई गई। घायलों में कार्तिक, किरण, अनिल, सुषमा, हरपाल और शिवानी शामिल हैं। चिलौला की दीक्षा, ऐहार के अरुण, सरायंबहेरिया खेड़ा के जागेश्वर, पलिया बिरसिंहपुर की कांती सिंह और महाखेड़ा के महेंद्र को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल कुमार पटेल ने बताया कि बीते दो दिनों में कुत्तों के हमले में घायल 30 मरीजों का उपचार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। संवाद