फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

चुनावी रंजिश में चली लाठियां, सात लोग घायल

Sat, 08 May 2021 07:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
dispute
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव में चुनावी रंजिश में शनिवार सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चले गए। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। दोनों ओर से मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के मुरैठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हेमंत कुमार व प्रज्वल शर्मा के बीच चुनाव हुआ था। प्रज्वल चुनाव जीत गए। दो दिन पूर्व भी रास्ते में गाड़ी खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मामला थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती कर दी। शनिवार सुबह राजेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रमाकांत किशोर सहित आधा दर्जन लोगों ने प्रज्वल शर्मा के दरवाजे पर आकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं, बुजुर्ग व जो भी मिला उसे पीटा। विजय शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, धर्मेंद्र व रीतू शर्मा को चोटें आईं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजेश शर्मा व हेमंत को मामूली चोटें आई।
प्रज्वल शर्मा ने राजेश शर्मा, हेमंत शर्मा, रमाकांत, अर्जुन प्रसाद, किशोर व अयोध्या प्रसाद को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं रामा देवी पत्नी राजेश शर्मा ने विजय शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले को दर्ज कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed