{"_id":"63b063a001314623f0699152","slug":"died-raibaraily-news-lko664406137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर में अकेले रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर में अकेले रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में घर में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके चेहरे व सिर पर चोटों के निशान थे। घर के अंदर खून बिखरा था। मोहल्ले के लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मलिकमऊ कॉलोनी में ऊषा शुक्ला (70) पत्नी स्व.गोपाल कृष्ण शुक्ला अकेले रहती थीं। उनकी एक बेटी है, जो लखनऊ में रहती है। शनिवार सुबह घर के दरवाजे खुले थे, जबकि घर की नाली से खून निकल रहा था। यह देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूूचना दी।
पुलिस पहुंची तो ऊषा घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थीं। शरीर पर चोटों के निशान थे। मोहल्ले के लोगों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मिल एरिया थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला अक्सर बीमार रहती थी। नहाने जाते समय पैर फिसलने से महिला जमीन पर गिर गई थी, जिसके चलते मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।