फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead Baby found

मोहल्ला चौहट्टा के पास गंग नहर में मिला नवजात का शव

Fri, 07 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
dead Baby found
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे के मोहल्ला चौहट्टा के निकट गंग नहर में शुक्रवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात का शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और गड्ढा खोदवाकर मिट्टी दफन करा दिया। मोहल्ला चौहट्टा के पास से गुजरी गंग नहर पिछले लगभग पांच दिनों से बंद है।
विज्ञापन

सुबह जब लोग गंग नहर की तरफ गए तो नवजात का शव दिखाई दिया। शव को देखकर लोग विभिन्न प्रकार की चर्चा करते रहे। डलमऊ चौकी इंचार्ज रमेश कुमार जायसवाल ने शव को बाहर निकलवा कर पंचनामा भरते हुए शव को मिट्टी में दफना कर अंतिम संस्कार करा दिया। उन्होंने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed