{"_id":"585583b14f1c1b686f64db32","slug":"daughter-in-law-died-from-the-cold-of-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के ससुराल गए बुजुर्ग की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के ससुराल गए बुजुर्ग की ठंड से मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : getty images
गदागंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बेटी के ससुराल गए बुजुर्ग की ठंड लगने से मौत हो गई। बुजुर्ग नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गये थे और वापस घर लौटकर नहीं आये। खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
गदागंज थाना क्षेत्र के मनिहरशर्की निवासी गनेशी (90) अपनी बेटी के गांव गुलरिहा गये थे। परिवारीजनों के अनुसार शनिवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गये थे। इसके बाद लौटकर नहीं आये।
काफी देर इंतजार के बाद उनकी खोजबीन की गई तो उसका शव खेत में पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पर लोगों का मजमा लग गया। थानेदार हंसराज यादव का कहना है कि ठंड लगने से बुजुर्ग की मौत हुई है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।