फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cultural program derived from the morning ferry

सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं निकाली गई प्रभात फेरी

Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cultural program derived from the morning ferry
जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के मरियम बीबी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में तिलोई विधायक डॉ. मो. मुस्लिम ने ध्वज फहराया।

सदर विधायक अखिलेश सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर प्रबंधक नसरीन सऊद, प्राचार्य विजय कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के दाउदपुर स्थित पूर्णमासी कबीर शोध संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इस मौके पर शीतला शरण, पदमन चौधरी आदि मौजूद रहे। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी व फुटवियर डिजाइनिंग डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। शकुन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मधु श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान झूरी आदि मौजूद रहे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान अनिल यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मायादेवी आदि मौजूद रहे। उमा महेश्वर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जेएन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

नहर कोठी चौराहा स्थित इंडिया पब्लिक स्कूल, दयानंद किसान विद्यालय, अवंतीबाई पब्लिक स्कूल ओदारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खालिसपुर में ध्वजारोहण हुआ। सीएचसी फुरसतगंज में डॉ. अंशुमान सिंह ने ध्वज फहराया। वहीं ब्लॉक कार्यालय, कोतवाली जायस और नगर पालिका परिषद जायस में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक बाबा माधव दास विद्यापीठ स्कूल में मुख्य अतिथि विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है। एसजेएस पब्लिक स्कूल बछरावां में प्रधानाचार्य सुधा सिंह, दयानंद पीजी कालेज में डॉ. रामनरेश, सर्वोदय शिक्षा सदन में जगदीश त्रिपाठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ज्योत्सना सिंह, ग्रामसभा बन्नावां में प्रधान सविता द्विवेदी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुंदनगंज, अमावां में फूलदंलारी, सेंहगों पश्चिम में विनोद चौधरी, ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी पुतान सिंह, आश्रम पद्धति में रामबहादुर यादव ने ध्वज फहराया।

तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक सुभाष पशुपति नाथ इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेश कुमार त्रिवेदी ने ध्वजा रोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एपी मेमोरियल पब्लिक तिलोई, राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज तिलोई, साहू बाल शिक्षा निकेतन तिलोई, मदरसा अशर्फिया समसुल उलूम लतिछिया मटेरवा में झंडारोहण हुआ।

इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक रामजानकी बालिका इंटर कॉलेज सेमरौता में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। जागृति इंटर कॉलेज कुकहा रामपुर में प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने ध्वजारोहण किया। संत पब्लिक विद्यालय महेशपुर, राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना और राजाफत्तेपुर, ज्ञानदायनी बाल मंदिर सेमरौता, ज्ञानज्योति विद्यालय सिंहपुर, सरस्वती शिशु मंदिर सेमरौता में भी झंडारोहण हुआ।

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा में ग्राम प्रधान ताज मोहम्मद ने ध्वजा रोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पूरे थम्मन में सत्येंद्र प्रताप सिंह, बीआरसी केंद्र में हरिकेश मिश्र, स्वामी विवेकानंद इंटर मीडिएट कॉलेज सूची में प्रबंधक राम सीजवन यादव, सरोजनी पब्लिक स्कूल सूची में प्रबंधक अंजनी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष संतोष मिश्र, सुधीर सिंह, आलोक सिंह, दया शंकर आदि व्यापारियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके अलावा एबीएस पब्लिक स्कूल, जनपद इंटर कॉलेज समेत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और ध्वजारोहण हुआ।

गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के कुरौली बुधकर स्थित गुरुजी बाल विद्या मंदिर स्कूल से बच्चों ने भारत माता की भव्य झांकी निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शिवनारायण सिंह इंटर कॉलेज दीनशाह गौरा में प्रधानाचार्य हरिचंद्र सिंह, केवी पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर में प्रबंधक अनिल गुप्ता, मिनी पब्लिक स्कूल धमधमा में प्रबंधक रामराज सैनी, सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज धमधमा में प्रबंधक चंद्रभान मौर्य, पं. राम शरण मिश्र इंटर कॉलेज धूता में प्रबंधक राज नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

महराजगंज तहसील कार्यालय परिसर में एसडीएम मोतीलाल यादव ने झंडारोहण किया। इस मौके पर पौधरोपण हुआ। नगर पंचायत में चेयरमैन सरना साहू ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में कोतवाल कुलदीप तिवारी ने झंडा फहराया। बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य सुरेंद्र नाथ पाठक ने ध्वजारोहण किया।

राजीव शिक्षा सदन, डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सदन, न्यू सचिन पब्लिक स्कूल, अल्फा पब्लिक स्कूल, सलेथू स्थित एनएसपीएस, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed