{"_id":"6132575f8ebc3e5ad87ff0ef","slug":"crocodile-see-in-minor-raibaraily-news-lko593923815","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकर को निगल गया मगरमच्छ, लोगों में बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकर को निगल गया मगरमच्छ, लोगों में बढ़ी दहशत
विज्ञापन
नहर में दिखा मगरमच्छ।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र से होकर निकले डीह रजबहे में मगरमच्छ होने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। शुक्रवार को मगरमच्छ ने एक सूकर को निवाला बना लिया। इस घटना के बाद किसान नहर के पानी से फसलों की सिंचाई करने से कतराने लगे हैं। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। विभाग की ओर से केवल लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीह रजबहा में कई दिनों से मगरमच्छ दिख रहा है। रजबहे से सटे गांव मुरैनी, ज्योना, आलिमगंज, चंदापुर के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को पूरे उदवत मजरे ज्योना के रजऊ रैदास के सूकर को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया है।
चंदापुर के रहने वाले नीरज शुक्ला, ज्योना के शुभम सिंह, दीपक तिवारी ने बताया कि लगातार जिला वन अधिकारी से लेकर वन विभाग की स्थानीय टीम को सूचना दी जा रही है। टीम मौके पर आई थी। लाउडस्पीकर के माध्यम से अलाउंस कराया गया है। परंतु मगरमच्छ को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जल्द पकड़वाने की मांग की है। उधर, जिला वन अधिकारी सुरेशचंद्र पांडेय ने बताया कि रजबहे में अभी ज्यादा पानी है। इस वजह से मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया है। फिलहाल टीम गठित की गई, जो बराबर निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को नहर से दूर रहने के लिए कहा गया है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।