{"_id":"58542e3e4f1c1b035264993f","slug":"youth-account-for-44-thousand-bucks-online-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से 44 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के खाते से 44 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Online shopping
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से खाते से ऑनलाइन शापिंग कर ली गई। पीड़ित के मोबाइल पर एसएमएस आने पर रुपया निकलने की जानकारी हुई। उचक्कों ने पहले अपने को बैंक कर्मचारी बताकर युवक से एटीएम का पासवर्ड पूछा, फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को बैंक और कोतवाली में शिकायत की।
शंकर नगर मोहल्ला निवासी सुंदरम चौरसिया का खाता पंजाब नेशनल बैंक मुराईबाग में है। पीड़ित ने बताया कि सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया। कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। उसका रिनीवल करने के लिए पासवर्ड मांगा।
पीड़ित ने पासवर्ड बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 44 हजार 500 रुपया निकलने का एसएमएस आया। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। शाखा प्रबंधक अभिराम श्रीवास्तव ने बताया कि खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। खाते को लॉक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।