फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three young men shot, two in critical condition

तीन युवकों को मारी गोली, दो की हालत गंभीर

Wed, 19 Oct 2016 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 19 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three young men shot, two in critical condition
गाोली मारी - फोटो : getty images
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। इसमें से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। लखनऊ में तैनात पीएसी सिपाही समेत अन्य लोगों ने लाइसेंसी बंदूक व तमंचे से फायरिंग की।
विज्ञापन


बताते हैं कि सिपाही का छोटा बेटा लापता हो गया। रात में सिपाही अन्य लोगों के साथ बेटे की खोजबीन कर रहा था। युवकों ने समझा कि कोई चोर घूम रहे हैं। इस पर वह मौके पर पहुंच गए। सिपाही और उसके परिवारीजनों को लगा कि युवक उन्हें मारने आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर फायरिंग कर दी। सूचना पर एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें सिपाही गंगा प्रसाद को भी नामजद किया गया है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कंधिया का पुरवा मजरे न्यारामऊ निवासी गंगा प्रसाद 35वीं बटालियन पीएसी लखनऊ में सिपाही पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका छोटा बेटा राजेंद्र 17 अक्तूबर को लापता हो गया। इस पर सिपाही छुट्टी पर घर आया था। रात में सिपाही और उसका बड़ा बेटा सुरेंद्र समेत अन्य लोग राजेंद्र की खोजबीन कर रहे थे। मिश्रखेड़ा मजरे गौरी सतांव गांव पहुंचे तो गांव के रहने वाले तीन युवकों को लगा कि गांव चोर आ गए हैं।

इस पर वह मौके पर पहुंच गए। इधर, सिपाही और अन्य लोगों ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे मिश्रखेड़ा गांव का नीरज अवस्थी (35), राजू अवस्थी (32), और शुभम वाजपेयी (34) को गोली लग गई, जिससे खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोग पहुंच गए। जानकारी होने पर एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ लालगंज श्याम प्रकाश उपाध्याय के अलावा कई थानों की फोर्स भी कुछ देर बाद गांव पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

इसमें घायल नीरज को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और शुभम को लखनऊ में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानेदार ने बताया कि एक पक्ष से गोकुल अवस्थी की तहरीर पर सिपाही गंगा प्रसाद, उसकी पत्नी ज्ञानवती, बेटे सुरेंद्र कुमार व राजेश कुमार, शिवानंद, अर्जुन, नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।


वहीं दूसरे पक्ष से ज्ञानवती ने अंकित, राजू, लालू पंडित, बैजनाथ के खिलाफ मारपीट करने की एफआईआर लिखी है। एएसपी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed