फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three Urdu teachers met fake certificate

तीन उर्दू शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी

Thu, 14 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 14 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three Urdu teachers met fake certificate
फर्जी प्रमाणपत्र - फोटो : Getty
उर्दू शिक्षक पद पर तैनात तीन शिक्षकों का प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। वेतन की संस्तुति के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भेजे गए प्रमाणपत्र की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रमाणपत्र फर्जी बताए जाने के बाद बीईओ डीह ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। तीनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने और एफआईआर का नोटिस दिया जा रहा है। गौरतलब है कि फरवरी में उर्दू शिक्षकों की तैनाती की गई थी। इसमें प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में सलाउद्दीन, पूरे चाई में संदीप पांडेय, बछवलखुर्द में देवेंद्र उर्दू शिक्षक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों के वेतन संस्तुति के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों को उनके मूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सत्यापन के लिए भेजा गया था। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने अपनी रिपोर्ट में तीनों शैक्षिक प्रमाणपत्र  फर्जी बताए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तीनों उर्दू शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र की जांच रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed