फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The performance of students blocked roads

छात्र-छात्राओं ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 12:28 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को विश्व विद्या बिहार इंटरमीडिएट कॉलेज शाहमऊ के छात्र-छात्राओं ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मंगलवार को कॉलेज के अंदर घुसकर कुछ लोगों ने छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। यही नहीं आरोपियों ने कुछ छात्रों के घर जाकर उन्हें धमकाया भी था।
विज्ञापन


इससे उनका गुस्सा भड़क गया।  एसडीएम और सीओ तिलोई के जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विश्व विद्या बिहार इंटरमीडिएट कॉलेज शाहमऊ में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नौ युवक पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं छात्राओं के साथ अभद्रता भी की। छात्र-छात्राओं ने इसका विरोध किया। इस पर हमलावरों ने कुछ छात्राओं के घर भी जाकर उन्हें धमकाया। इससे छात्र-छात्राओं का गुस्सा बुधवार को भड़क उठा।

कॉलेज की बेंच निकालकर छात्र-छात्राओं ने जायस-तिलोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सभी हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए थे। सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत कराया।


इस पर तीन घंटे बाद जाम खुला। सीओ ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक गया प्रताप सिंह की तहरीर पर मुजाहिद्दीन, अमान उल्ला, हरबाज, मैनुद्दीन, जावेद, निजामुद्दीन, रब्बन, चांदबाबू व अदनान निवासी तांबामऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा। उधर, प्रबंधक का कहना है कि घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है।

सभी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों की ओर से तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed