{"_id":"6ad21c41bba97f86660b9a00","slug":"cash-and-silver-stolen-from-home-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155483-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मॉर्निंग वॉक पर गए दंपती के घर से नकदी-चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मॉर्निंग वॉक पर गए दंपती के घर से नकदी-चांदी चोरी
विज्ञापन
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की हनुमंतपुरम कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर रुपये, चांदी और घड़ी चोरी कर ली। घटना के समय घर के मालिक पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हनुमंतपुरम की गली नंबर तीन निवासी उपदेश चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह करीब छह बजे जब दोनों घर लौटे तो घर से नकदी, चांदी और हाथ की घड़ी गायब मिली। इसके अलावा चोर एक हाथ की घड़ी भी ले गए। शिकायत के आधार पर कनखल पुलिस ने 15 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद