फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelry stolen from a locked house in Sahaspur

Dehradun News: सहसपुर में बंद मकान से जेवर चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 16 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from a locked house in Sahaspur
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर के रामपुर में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शंकरपुर निवासी नितिन अंथवाल ने शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, दो अक्तूबर को वह दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्त के पास गए थे। शाम करीब 4:30 बजे लौटे तो मुख्य गेट का ताला सही था, लेकिन घर के दूसरे गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी से कपड़े बाहर बिखरे थे और कमरे में रखे डबल बेड का बॉक्स खुला था, जहां से पत्नी के रखे जेवर गायब थे। उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके से लौटने पर चोरी गए सामान की सूची दी जाएगी। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed