फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Refusal to return gold chain kept as collateral

Dehradun News: सोने की चेन गिरवी रखकर लौटाने से इनकार, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 16 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Refusal to return gold chain kept as collateral
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के निगम रोड निवासी लक्ष्मी ने गिरवी रखी सोने की चेन वापस न करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सेलाकुई निवासी राजदीप लिंगवाल के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, लक्ष्मी ने शिकायत में बताया कि राजदीप उनके पति का परिचित है और घर आता-जाता था। वह खुद को सुनार की दुकान वाला बताता था। करीब 11 महीने पहले, वर्ष 2025 में लक्ष्मी ने उसके पास सोने की चेन गिरवी रखकर 17,500 रुपये लिए थे। आरोप है कि तय समय से पहले मूलधन और तीन हजार रुपये ब्याज सहित कुल 20,500 रुपये लौटा दिए, लेकिन आरोपी ने चैन वापस नहीं की। अब वह गाली-गलौज कर धमकी भी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed