फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The death of the village head crushed by vehicle

वाहन से कुचल कर ग्राम प्रधान की मौत

Sat, 01 Oct 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 01 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The death of the village head crushed by vehicle
accident - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह जगतपुर कस्बे में ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात होने के कारण चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही अन्य ग्राम प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने ब्लॉक पर न सिर्फ शोक सभा की, बल्कि कामकाज भी नहीं किया। ब्लॉक क्षेत्र के बेनीकामा के ग्राम प्रधान नीरज सिंह प्रधान संघ के कोषाध्यक्ष थे।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम वह जगतपुर कस्बा स्थित एक ढाबे में खाना खाने गए थे। वह रात करब 10 बजे ढाबे के सामने मोटरसाइिकल खड़ी करके सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज     रफ्तार अज्ञात वाहन ने नीरज सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से मौके पर हड़कंप मच गय। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में ग्राम प्रधान को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात ग्राम प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों मेें कोहराम मच गया। पिता हरिपाल सिंह, पत्नी मीना सिंह के अलावा दो बेटे अर्पित और हर्षित का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

जगतपुर में हादसे की जानकारी होने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय रात में जिला अस्पताल पहुंचे। शोक संतृप्त परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने प्रधान की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।


उधर प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरेश सिंह बघेल की अगुवाई में ब्लॉक परिसर में बैठक हुई। कहा कि नीरज एक मिलनसार युवा प्रधान थे। उनकी मौत से सभी को आघात लगा है। इस मौके पर जुगुन यादव, गोविंद अगिभनहोत्री, रामबरन यादव, कृष्णा पटेल, दल बहादुर सिंह, रमाकांत यादव, शिव बहादुर सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed