Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Truck hits Scorpio while reversing; report filed.

Haridwar News: बैक करते समय ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Nov 2026 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Truck hits Scorpio while reversing; report filed.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, चालक पर नशे में होने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जुर्स कंट्री के पास पेट्रोल पंप के सामने बैक करते समय ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, बहादरपुर जट्ट निवासी पंकज यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर को अपने भाई की स्कॉर्पियो कार से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह जूस कंट्री के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने बिना पीछे देखे और कोई संकेत दिए तेजी से ट्रक बैक कर दिया। ट्रक सीधे उनकी स्कॉर्पियो से टकरा गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद पंकज और आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर 112 की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed