{"_id":"99274b411957b8b771d3be13079f6d9f","slug":"raid-seized-70-boxes-of-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 70 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में 70 पेटी शराब बरामद
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया पुलिस ने शनिवार रात मुराइन का पुरवा गांव में छापा मारकर शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। करीब 70 पेटी शराब बरामद की गई है।
पुलिस ने एक धंधेबाज को हिरासत में ले लिया है, जबकि कई अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। शराब अंग्रेजी है या देसी, इसकी जांच की जा रही है। एक असलहा भी मिला है।
एसओ मिल एरिया अरुण शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर फोर्स के साथ रात में मुराइन का पुरवा गांव में छापा मारा। छापे के दौरान गांव के एक व्यक्ति के यहां से 70 पेटी शराब बरामद की।
यही नहीं रैपर, बोरा ढक्कन, मोहरें समेत अन्य शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां पर शराब बनाई जा रही थी। बरामद शराब नकली है या असली, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि धंधेबाज मोहनलाल को हिरासत में लिया गया है। अन्य धंधेबाजों की तलाश की जा रही है। एक असलहा, कई जिंदा कारतूस मिले हैं।