{"_id":"6acc00c7137e1a25fb0360a7","slug":"fire-caused-by-power-lines-at-the-fruit-market-fire-brigade-brings-it-under-control-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1482149-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फलमंडी में बिजली के तार से लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फलमंडी में बिजली के तार से लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित फलमंडी में रविवार को बिजली के तार से आग लग गई। आग की चपेट में दुकान नंबर 17 और 18 के ऊपर टीनशेड पर रखे गत्ते आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फलमंडी रविवार को बंद थी। व्यापारी विजय कुमार सोनकर ने बताया कि मंडी बंद होने के कारण दुकानें नहीं खुली थीं। इसी दौरान दूसरी मंडी के लोगों ने टीनशेड के ऊपर रखे गत्तों में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। सूचना पर रामगढ़ताल थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई ताकि आग फैलने का खतरा कम किया जा सके।
इसके बाद दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। फलमंडी में मुन्ना लाल और लालता प्रसाद की दुकानें नंबर 17 और 18 फल की दुकानें हैं। आग लगने की वजह बिजली के तार को बताया जा रहा है। ्
विज्ञापन
इसके बाद दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। फलमंडी में मुन्ना लाल और लालता प्रसाद की दुकानें नंबर 17 और 18 फल की दुकानें हैं। आग लगने की वजह बिजली के तार को बताया जा रहा है। ्
विज्ञापन