फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pete businessman unconscious with the butt of the pistol, 1.50 lakh looted

तमंचे की बट से व्यवसायी को पीट किया बेहोश, 1.50 लाख लूटे

Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pete businessman unconscious with the butt of the pistol, 1.50 lakh looted
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह घर से दुकान जा रहे गल्ला व्यापारी को दिनदहाड़े लूट लिया गया। बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उससे डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


मुसाफिरों ने बेहोश पड़े व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। एएसपी राम मूरत यादव ने सीओ सत्यपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की और पुलिस को केस दर्ज कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। प्रकाश नगर का रहने वाला राम खेलावन वैश्य हलोर में अनाज का व्यापार करता है। सुबह वह बाइक से दुकान जा रहा था।
विज्ञापन


महराजगंज-हैदरगढ़ रोड पर पोखरनी मोड़ के पास से दो बाइकों सवार चार बदमाशों ने कुबना गांव के पास नईया नाला पर बने पुल पर उसे रोक लिया। दो बदमाश असलहे लिए थे। चारों ने मिल उसकी जमकर पीटाई की। रुपये छीनने में नाकाम रहे तो तमंचे की बट से सिर पर कई वार किए, जिससे व्यापारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर हवा में असलहे लहराते हुए भाग निकले। घटना से लोगों में इस कदर दहशत फैल गई कि न तो कोई बीचबचाव करने आया और न ही किसी ने बेहोश पड़े व्यापारी के अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत जुटाई।


हलोर के ही एक अन्य व्यापारी पप्पू वैश्य ने व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। भुक्तभोगी के मुताबिक उसने पैंट, सदरी की जेब और बाइक की डिग्गी में करीब दो लाख रुपये रखे थे। पैंट में रखे 50 हजार रुपये तो बच गए, लेकिन सदरी और बाइक की डिग्गी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। भुक्तभोगी की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed