फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   married woman death, father gave Tahrir death to dowry

विवाहिता की मौत, पिता ने दी दहेज हत्या की तहरीर

Fri, 02 Jun 2017 11:11 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 02 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
married woman death, father gave Tahrir death to dowry
दहेज के लिए कत्ल कर दी पत्नी
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे बसंतपुर सकट गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायका पक्ष का आरोप है कि दहेज में बाइक की डिमांड की जा रही थी। न देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर मजरे रामनगर निवासी धर्मराज पासी की 21 वर्षीय पुत्री रामदुलारी की दो साल पहले शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे बसंतपुर सकट गांव निवासी मंगल पासी के बेटे रामगोपाल से शादी हुई थी। गुरुवार की रात रामदुलारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बेटी की हत्या की सूचना पर मृतका का पिता धर्मराज ससुराल पहुंचा। पिता धर्मराज पासी का आरोप है कि बेटी का पति, सास-ससुर दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक न देेने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक न देेने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। थानेदार मो. हामिद का कहना है कि तहरीर पर पति रामगोपाल, सांस चंद्रावती व ससुर मंगल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed