फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married murder for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

Sun, 24 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 24 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married murder for dowry
करिश्मा। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। वारदात की जानकारी से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर सास, जेठ, ननद और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सलोन कोतवाली के मटिहा गांव की रहने वाली करिश्मा (20) की शादी 24 अप्रैल 2016 को सलोन कस्बे के मुर्तजा नगर निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ हुई थी। सत्येंद्र दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में पति दिल्ली में ही है। रविवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे करिश्मा का शव लटकता पाए जाने से हड़कंप मच गया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। बेटी की मौत की सूचना पर पिता बाबूराम घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करिश्मा का शव देख फफक पड़ा। कहना था कि नहीं जानता था कि दहेज की खातिर हत्या कर दी जाएगी, वरना बेटी को घर पर ही रखता। पिता बाबूराम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज की खातिर ससुराली पक्ष प्रताड़ित करता था।

मारता-पीटता था। शनिवार रात ससुरालीपक्ष ने पहले बेटी करिश्मा की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि तहरीर में दहेज में क्या डिमांड की जा रही थी, इसका जिक्र नहीं किया गया है।


सलोन कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि पिता की तहरीर पर सास भानुमती, जेठ रामकिशोर, जेठानी संगीता, ननद उर्मिला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed