फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kick-boxing between two factions fiercely

दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 27 Oct 2016 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 27 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kick-boxing between two factions fiercely
रायबरेली में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थित एक होटल के पास गुरुवार को दो गुटों में फिल्मी अंदाज में मारपीट हुई। लात-घूंसे के अलावा ईंट चले। आसपास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइंस होटल के पास एक कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो गुटों के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए गए। ईंटें फेंककर मारी गई।
विज्ञापन


मारपीट होते देख आसपास के लोग पहुंचे और दोनों गुटों को किसी तरह शांत कराया। दोनों गुटों में फिल्मी अंदाज में मारपीट हुई, लेकिन सदर कोतवाल को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि विवाद करने वालों में कुछ आपराधिक किस्म के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि मारपीट की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed