फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bulldozers roared on encroachment, and broke the 50 shops

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, तोड़ीं 50 दुकानें

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared on encroachment, and broke the 50 shops
अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला
शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुल्डोजर  जमकर चला। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करीब 50 दुकानें ध्वस्त की गईं। कई दुकानदार अपना सामान उठाकर भागते नजर आए।
विज्ञापन


इस बीच अफसरों और दुकानदारों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। कुछ व्यापारियों ने अफसरों पर धौंस जमाने की कोशिश भी की, लेकिन खाकी की मौजूदगी के कारण उनकी एक न चली। सड़क का अतिक्रमण साफ होने तक बुल्डोजर चलता ही रहा। 
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर शैलेंद्र मिश्र की अगुवाई जिला अस्पताल चौराहे से डीएम आवास मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

चलाया गया। टीम के पहुंचते ही तमाम दुकान अपना सामान समेटने लगे तो कुछ सामान उठाकर वहां से भागने लगे। सड़क के दोनों तरफ पटरियों और नाले के ऊपर चल रही पान, ट्रांसपोर्र्ट व होटलों के स्थायी व अस्थायी कब्जों को अफसरों ने तोड़वा दिया। कई लोगों ने पक्के निर्माण भी करा लिए थे, ये भी ध्वस्त करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कई व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया और अभियान को रोकने की मांग की, लेकिन अतिक्रमण हटने तक कार्रवाई नहीं रुकी। इस दौरान नगर पालिका की ओर से नामित नोडल अफसर अपर्णा बाजपेई, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed