फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bank guard shot dead, gun looter

बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या, बंदूक लूटी

Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bank guard shot dead, gun looter
डेमो पिक - फोटो : getty images
ऊंचाहार थाने की सीमा से करीब पांच किमी दूर प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को कार सवार बदमाशों ने एसबीआई परियावां शाखा के पास ही गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके सिर के पीछे लगी। उसे एनटीपीसी ऊंचाहार लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कैश भरा बक्सा जंजीर में बंधा था। इसलिए बदमाश बक्सा लूटने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि बदमाश गार्ड की दो नाली बंदूक लूट ले गए। घटना की सूचना ऊंचाहार पुलिस को भी दी गई। ऊंचाहार पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


कैश बक्से में करीब 15 से 20 लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इटैला गांव निवासी विनयचंद्र शुक्ला (42) पुत्र बेनी प्रसाद रिटायर्ड सैनिक था। रिटायर्ड होने के बाद उसने गार्ड के रूप में परियावां स्थित एसबीआई की शाखा में नौकरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि बुधवार को कैशियर विजय कुमार के साथ गार्ड विनय चंद्र शुक्ला कैश लाने के लिए कार से मेन ब्रांच प्रतापगढ़ गया था। वहां से कैश लेकर दोपहर बाद परियावां शाखा के पास पहुंच कार रोकी। गेट खोलकर गार्ड ने कैश भरा बक्सा बाहर निकाला ही था कि चार पहिया गाड़ी सवार चार-पांच बदमाश पहुंच गए।

बिना कुछ बोले फिल्मी अंदाज में गार्ड को गोली मार दी। गोली उसके सिर के पीछे लगी, जिससे वह जमीन पर नीचे गिर पड़ा। बदमाशों ने कैश भरे बक्से को लूटने का प्रयास किया। कैश भरा बक्सा कार से जंजीर से बंधा था।

इसलिए बदमाश उसे लूटने में सफल नहीं हो पाए। गोली चलने की आवाज से भीड़ जुटती देख बदमाश गार्ड की दो नाली बंदूक लूटकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल गार्ड को लेकर नवाबगंज थाने के एसआई उमेश प्रताप सिंह ऊंचाहार एनटीपीसी अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरोेें ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की जानकारी ऊंचाहार थाना पुलिस को दी गई। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि गार्ड की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम यहीं पर कराया जाएगा, जबकि लिखापढ़ी नवाबगंज थाने में की जाएगी।

जिस तरह गार्ड की गोली मारकर हत्या की गई, उससे जाहिर है कि बदमाशों को पहले से ही गार्ड व कैशियर के बैंक पहुंचने की जानकारी हो गई थी। यही वजह थी कि जैसे ही कैशियर व गार्ड गाड़ी से बैंक पहुंचे, वैसे ही बदमाश वहां पर पहुंच गए।


बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर इसलिए हत्या कर दी गई, ताकि कैश लूटने पर कोई विरोध न कर सके। पर कैश भरा बक्सा जंजीर में बंधा था, जिससे बदमाशों की लूट की योजना सफल नहीं हो पाई। प्रतापगढ़ जिले के साथ ही रायबरेली पुलिस भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed