फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Auto drivers have organically against extortion

अवैध वसूली के विरोध में आटो चालकों ने किया बवाल

Fri, 27 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 27 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers have organically against extortion
आटो चालकों ने किया बवाल - फोटो : अमर उजाला
शहर में शुक्रवार को ऑटो चालकों और मैजिक चालकों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से लात-घूसे और डंडे चलाए गए। ऑटो चालकों ने 10 मैजिक के शीशे तोड़ दिए। दरअसल ऑटो चालक अवैध वसूली के खिलाफ हड़ताल पर हैं। वह मैजिक चालकों से गाड़ी न चलाने की बात कह रहे थे। बवाल में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दोनों गुटों में बवाल होने के चलते सिविल लाइंस चौराहा पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया और कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


रायबरेली ऑटो चालक कल्याण समिति की अगुवाई में समस्त ऑटो चालक नगर पालिका की ओर से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मैजिक चालक गाड़ी चला रहे थे। आरोप है कि ऑटो चालकों ने मैजिक शहर में चलाने से रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे और डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित पुलिस चौकी के पास हुए बवाल से अफरातफरी मच गई। ऑटो चालकों ने फिल्मी अंदाज में डंडों से दस मैजिकों के शीशे तोड़ दिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बवाल में एक पक्ष से रायबरेली ऑटो चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा और दूसरे पक्ष से दिवाकर मौर्य, राजू शर्मा, लवलेश, जितेंद्र को चोटें आई।

मैजिक चालकों का आरोप है कि उनसे रुपये भी छीने गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एसपी दफ्तर का घेराव किया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

ईओ का फूंका पुतला, वार्ता रही बेनतीजा
ऑटो चालकों ने सुपर मार्केट में नगर पालिका के ईओ पीएन सिंह का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। सभी का कहना था कि अवैध वसूली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और एसडीएम सदर एसएन शुक्ला पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऑटो चालकों के साथ वार्ता की। हालांकि वार्ता बेनतीजा रही। चालकों का कहना है कि वसूली बंद की जाए, वरना हड़ताल चलती रहेगी।


ऑटो चालकों पर कार्रवाई की मांग
अवैध वसूली के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे ऑटो चालकों की मनमानी से ई-रिक्शा चलाने वाले लोग परेशान हैं। आरोप है कि ई-रिक्शा तक उन्हें नहीं चलाने दिया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीड़ी मजदूर संघ के जिला महामंत्री मुख्तार अहमद की अगुवाई में शुक्रवार को सभी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और मनमानी रोकने की मांग की। ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed