{"_id":"5a510efe4f1c1bf41c8b47b6","slug":"accident-on-highway-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में भिड़े ट्रक व दो कारें, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में भिड़े ट्रक व दो कारें, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोड दुर्घटना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को तीन लोग घायल हुए। जगतपुर में हुए खड़े ट्रक में दो कार व ट्रक पीछे से आकर भिड़ गए। ट्रक चालक घायल हो गया। इससे काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वहीं ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जगतपुर कस्बे में एक ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान इलाहाबाद की तरफ से रायबरेली आ रहा दूसरा ट्रक पहले से खडेे़े ट्रक में जा घुसा। कुछ देर बाद ही पीछे से आई दो कारें भी ट्रक से भिड़ र्गइं। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सड़क पर हुए हादसे से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक राजेश कुमार निवासी बदलापुर जिला जौनपुर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ आरके सिंह ने बताया कि वाहनों के टकराने से जाम लगा था।
विज्ञापन
वहीं ऊंचाहार के नेकनामपुर निवासी अजय बाइक से सलोन गया था। लौटते समय पटेरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर हुई है।
क्षेत्र के गांव सबीसपुर की रहने वाली उमा गांव के पास सड़क पार कर रही थी, तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन सीएचसी लेकर आए। महिला के सिर में गंभीर चोट थी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।