फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Abandoned cement factory young man's body was found hanging from tree

बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 15 Aug 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 15 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Abandoned cement factory young man's body was found hanging from tree
dead body - फोटो : demo
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में एक युवक का शव चिलवल पेड़ से लटकता मिला। युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 
विज्ञापन


रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर एम्स के सामने रहने वाला उमेश कुमार (30) मजदूरी करता था। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर वह घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। रविवार सुबह युवक का शव एम्स के बगल में बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में चिलवल के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। ग्रामीणों को आशंका है कि युवक की पहले हत्या हुई, फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उसे पेड़ से लटकाया गया।  उमेश की मौत की सूचना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई छेदी, कल्लू, रमेश, सुनील आदि परिवारीजनों घटना के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। एसओ एसएन सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ श्वेता श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थानेदार का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिवारीजन कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed