{"_id":"5cb4d275bdec22146230a3e0","slug":"91555354229-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अधिकारी ने चिकित्सक की हत्या कराने को दी थी एक लाख की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक अधिकारी ने चिकित्सक की हत्या कराने को दी थी एक लाख की सुपारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज पुलिस ने जिला महिला अस्पताल रायबरेली में तैनात चिकित्सक को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि विभाग के ही एक अधिकारी ने चिकित्सक से आवास खाली करने के लिए कहा था।
आवास खाली न करने पर अधिकारी ने चिकित्सक पर हमला कराया था। इसके लिए अधिकारी ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
10 मार्च 2019 को पहले फुरसतगंज सीएचसी में अपने आवास पर बैठे डॉ. अशुमान सिंह को गोली मार दी गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के बाद अंशुमान को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
मौजूदा समय में अंशुमान सिंह जिला महिला अस्पताल रायबरेली में तैनात हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कराया था। फुरसतगंज थानेदार संदीप राय ने बताया कि चिकित्सक को गोली मारने के मामले में आरोपी रवि सिंह को पकड़ा गया है जो रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव का रहने वाला है।
इसके पास से 32 बोर की पिस्टल, मोबाइल, 560 रुपये बरामद किए गए हैं। एसओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के कहने के बावजूद अंशुमान सिंह आवास खाली नहीं कर रहे थे।
इस पर अधिकारी की ओर से हमला कराए जाने की बात सामने आई है। इसके लिए अधिकारी ने एक लाख की सुपारी देकर हत्या करानी चाही थी। अंशुमान को गोली मार दी गई थी लेकिन वह बच गए।