फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stealing diesel by creating a chamber in the tanker; two arrested and sent to jail.

Deoria News: टैंकर में चैंबर बनाकर चुरा रहे थे डीजल, दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 31 Aug 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stealing diesel by creating a chamber in the tanker; two arrested and sent to jail.
रुद्रपुर। मारकंडेय जी किसान सेवा केंद्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शनिवार को टैंकर से डीजल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से 210 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार को 12 किलोलीटर क्षमता का टैंकर डीजल लेकर पिंडरा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। डीजल की मात्रा कम होने के संदेह पर पेट्रोल पंप संचालक उपेंद्र नाथ सिंह ने टैंकर की जांच की। इस दौरान टैंकर के अंदर दो अनधिकृत चैंबर मिले। इनमें करीब 300 लीटर डीजल छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी इंडियन ऑयल के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर सेल्स ऑफिसर अनंत कुमार सिंह और प्रशांत कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अनधिकृत चैंबरों से 20-20 लीटर की चार बाल्टियों में डीजल निकाला गया। पुलिस ने मौके से 210 लीटर डीजल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद डीजल में से एक लीटर का नमूना सुरक्षित रखा गया, जबकि नौ लीटर डीजल अलग गैलन में भरकर सील किया गया। शेष 200 लीटर डीजल पेट्रोल पंप संचालक को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने टैंकर चालक अमरेंद्र प्रताप राव निवासी वृंदावन, थाना तरकुलवा और खलासी विवेक सिंह निवासी बरवा, थाना तरकुलवा को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में टैंकर से डीजल चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि डीजल चोरी के दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed