{"_id":"6a947eba352c53aca30fecd4","slug":"allegations-of-copper-theft-from-a-closed-modi-group-factory-colony-residents-fear-burglaries-in-their-homes-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110620-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोदी समूह की बंद फैक्टरी से कॉपर चोरी का आरोप, कॉलोनीवासियों को सता रहा घरों में चोरी का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोदी समूह की बंद फैक्टरी से कॉपर चोरी का आरोप, कॉलोनीवासियों को सता रहा घरों में चोरी का डर
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की महेंद्रपुरी और सी-लाइन कॉलोनी के समीप स्थित मोदी समूह की बंद पड़ी फैक्टरी से कॉपर व अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप है। कॉलोनीवासियों को अपने घरों में चोरी का डर सता रहा है। उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महेंद्रपुरी और सी-लाइन कॉलोनीवासियों ने पुलिस कमिश्नर को दिए पत्र में बताया कि मोदी समूह की बंद पड़ी फैक्टरी से लगातार रात में कॉपर और अन्य कीमती सामान की चोरी की जा रही है। इससे कॉलोनीवासियों को घरों में चोरी का डर सता रहा है। कई बार स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चोरों के डर के कारण कॉलोनीवासी खुद ही पहरा लगा रहे हैं। वहीं, एसीपी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।