{"_id":"6a947e1f6ca7d8d3ab01b468","slug":"teenager-who-went-to-pour-havan-material-in-canal-goes-missing-feared-drowned-jind-news-c-199-1-sroh1006-159376-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहर में हवन सामग्री डालने निकला किशोर लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहर में हवन सामग्री डालने निकला किशोर लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
जींद। नहर में हवन सामग्री डालने के लिए गया भिवानी रोड निवासी 15 वर्षीय किशोर दक्ष लापता हो गया। काफी देर तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस और परिजनों ने नहर के आसपास सर्च अभियान चलाया लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला।
रविवार दोपहर को दक्ष घर से हवन सामग्री लेकर निकला था। उसने बताया था कि वह पुराना हांसी रोड स्थित नहर के पुल पर हवन सामग्री डालने जा रहा है लेकिन वह काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। किशोर के लापता होने की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों के साथ पुराना हांसी रोड से लेकर बीड़ बड़ा वन के आसपास के क्षेत्र में भी किशोर को तलाश किया।
विज्ञापन
वर्जन
किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने नहर के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस गोताखोरों को बुलाकर नहर में भी सर्च अभियान चलाएगी।
-विरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर पुलिस थाना जींद