फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पोरई गांव में डाका

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पोरई गांव में डाका

Sat, 23 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पोरई गांव में डाका
पूर्व प्रधान की हत्या, पत्नी के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। पूर्व प्रधान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और पत्नी के साथ गैंगरेप किया। घर के अंदर सो रहे पिता को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की भांजी व मासूम बच्चे को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर भाग गए। गैंगरेप का शिकार पत्नी और गंभीर घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीजी और आईजी रेंज के साथ डीएम व एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
एक गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान बृहस्पतिवार रात पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। साथ में उसका मासूम बेटा भी था। उसकी भांजी घर के पीछे सो रही थी। देर रात सात-आठ डकैत घर के पीछे रखी लोहे की सीढ़ी से छत पर पहुंच गए और पूर्व प्रधान पर धावा बोल दिया। चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की पिटाई कर उसके साथ गैंगरेप किया। इससे पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद डकैत घर के अंदर घुस गए और वहां पर सो रहे प्रधान के बुजुर्ग पिता को पीटकर घायल कर दिया। डकैतों ने वारदात से पहले भांजी व मृतक के बेटे को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद लूटपाट कर भाग गए। सुबह वारदात की जानकारी से जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी शिवहरि मीणा के साथ सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, एसडीएम सदर एस सुधाकरन के साथ कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। मृतक की पत्नी और पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी और पिता वारदात के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कुछ समय बाद एडीजी अभय कुमार प्रसाद, आईजी जयनारायण सिंह भी वारदात स्थल पर पहुंच गए और कई पहलुओं पर जांच की। जिले की फॉरेंसिक टीम, लखनऊ से डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने का डाका पड़ा, कुछ कोई नहीं बता पा रहा
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद उसके घर में क्या-क्या लूटा गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। इस बाबत परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी व पिता के पूरी तरह से होश आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लूट में क्या-क्या गया है।

जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे : एडीजी
एडीजी अभय कुमार प्रसाद ने बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गांव में लूटपाट के इरादे से पूर्व प्रधान की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी गैंगरेप का आरोप लगा रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही गैंगरेप की बात सामने आएगी। जल्द वारदात का खुलासा होगा। एसपी से जल्द हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।


एडीजी व आईजी ने दर्ज किए पीड़िता के बयान
एडीजी और आईजी वारदात स्थल का जायजा लेेने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और गैंगरेप का शिकार पीड़िता के बयान दर्ज किए। काफी देर तक पूछने के बाद दोनों अधिकारी बाहर आए। इस दौरान अस्पताल के वार्ड के अंदर मीडिया को जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed