{"_id":"5aaab17f4f1c1b3a058b56b7","slug":"61521135999-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पहिया कारखाना के निर्माण स्थल पर बवाल का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल पहिया कारखाना के निर्माण स्थल पर बवाल का मामला
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और हमलावरों में मुठभेड़, 17 गिरफ्तार
रेल पहिया कारखाना के निर्माण स्थल दो गुटों में फायरिंग व मारपीट का मामला
दो चार पहिया वाहन, एक नौ एमएम की पिस्टल और 11 मोबाइल बरामद
जिला पंचायत सदस्य समेत कई आरोपी फरार, तलाश में की जा रही छापेमारी
पकड़े गए आरोेपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी लालगंज पुलिस
फोटो संख्या 35
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। रेल पहिया कारखाना के निर्माण स्थल पर ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर बवाल करने वाले हमलावरों और लालगंज पुलिस के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 17 हमलावरों को दबोच लिया। इनके पास से चार पहिया वाहन, पिस्टल, कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव समेत कई अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश में कर रही है। पुलिस की मानें तो ठेकेदारी हथियाने और वर्चस्व को लेकर ठेकेदारों के दो गुटों में बवाल हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। सभी को मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पकडे़ गए हमलावरों को लेकर जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि रेल कोच फैक्ट्री गेट के पास मारपीट व फायरिंग की सूचना पर लालगंज पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस को देख हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ के दौरान 17 हमलावरों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि गुरुबख्शगंज निवासी सूरज सिंह, पूरे निधि मजरे किलौली निवासी अतुल द्विवेदी, अमित द्विवेदी, लालगंज क्षेत्र के नोखेराय का पुरवा निवासी अमरदीप उर्फ सोनू, सरेनी क्षेत्र के कनकापुर मजरे लालमऊ निवासी अंकित सिंह, महराजगंज क्षेत्र के पिंंडारी खुर्द निवासी अक्षय प्रताप, भदोखर थाना क्षेत्र के नथईपुर निवासी अंकुर सिंह, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा निवासी शिवम कुमार, चांदा निवासी रणविजय, झबरा हरदो पट्टी निवासी वीरेंद्र सिंह, शहर के त्रिपुला चौराहा निवासी महेंद्र मौर्य, ठोकरी निवासी प्रमोद कुमार, धीरेंद्र यादव, जवाहर विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह, मनिका टॉकीज निवासी सरताज, भदोखर क्षेत्र के भखरवारा निवासी राज बहादुर, रघुनाथपुर कटैली निवासी अच्छेलाल को गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए हमलावरों के पास से दो चार पहिया वाहन, एक पिस्टल, कारतूस, 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव समेत कई हमलावर अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यवाहक लालगंज कोतवाल शिवशंकर गुप्ता के अलावा दरोगा डब्लूराम कनौजिया, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, राज कुमार समेत पूरी पुलिस टीम को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
....
वीरेंद्र यादव और शम्मी के गुटों में हुआ था बवाल
पुलिस की मानें तो जिला पंचायत सदस्य एवं भदोखर क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बा निवासी वीरेंद्र यादव और गुरुबख्शगंज निवासी शम्मी सिंह रेल कोच फैक्ट्री में ठेकेदारी करते हैं। दोनों में ही अपना वर्चस्व कायम करने के लिए काफी दिनों से खींचतान चल रही थी। बुधवार रात दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था। इसमें वीरेंद्र व शम्मी भी शामिल थे। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों फरार हो गए, जबकि अन्य 17 लोग दबोच लिए। कार्यवाहक लालगंज कोतवाल शिवशंकर गुप्ता का कहना है कि पकड़े गए 17 हमलावरों में से 10 हमलावर वीरेंद्र यादव औैर सात हमलावर शम्मी सिंह गुट के हैं। वीरेंद्र यादव, शम्मी सिंह समेत अन्य कई हमलावरों की तलाश में छापेमारी कराई जा रही है।
राजनीतिक संरक्षण पर कायम कर रहे दहशत
चाहे फिर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव हो या फिर शम्मी सिंह। ये दोनों एक पूर्व विधायक के करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक संरक्षण के दम पर ही ये दोनों जिले में दहशत फैलाने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली और बड़ी कार्रवाई करके कड़ा संदेश दिया गया। यह वही वीरेंद्र यादव है, जो अक्सर मारपीट के चलते विवाद में रहता है। उसके खिलाफ कई अभियोग भी भदोखर थाने में दर्ज हैं। वह सपा से जुड़ा होना बताया गया है।
....
लगेगा गैंगेस्टर : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, शम्मी सिंह के बीच ठेकेदारी वर्चस्व को लेकर बवाल हुआ था। इस मामले में सभी हमलावरों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट लगेगा।