फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तमंचे के बल पर एटीएम कार्ड छीनकर 40 हजार उड़ाए

तमंचे के बल पर एटीएम कार्ड छीनकर 40 हजार उड़ाए

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर एटीएम कार्ड छीनकर 40 हजार उड़ाए
तमंचे के बल पर एटीएम कार्ड छीनकर 40 हजार उड़ाए
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक रेलवे कर्मी से कार सवार युवकों ने तमंचे के बल पर एटीएम से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की तहरीर बुधवार को ऊंचाहार थाने में दी है।

ऊंचाहार के गांव पूरे भक्तिन निवासी देवनाथ रेल कर्मचारी है। इस समय वह लखनऊ में तैनात है। बुधवार सुबह देवनाथ लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था।

ट्रेन लेट होने के कारण वह रेलवे क्रासिंग के पास एक कार पर लखनऊ जाने के लिए सवार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद कार सवार एक व्यक्ति ने तमंचे के बल पर उनसे मोबाइल छीन लिया और उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


कार में चालक के अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे। उसके पास से उन लोगों ने एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर एटीएम का कोड पूछ उसे कार से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जब बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला कि खाते से 40 हजार निकाल लिए गए हैं। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed