फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीसीएम अज्ञात वाहन में घुसा, फल व्यवसायी समेत दो मरे

डीसीएम अज्ञात वाहन में घुसा, फल व्यवसायी समेत दो मरे

Thu, 28 Mar 2019 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम अज्ञात वाहन में घुसा, फल व्यवसायी समेत दो मरे
शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गूढ़ा गांव के पास मंगलवार रात एक डीसीएम अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में चालक व फल व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



देर रात करीब डेढ़ बजे फल व्यापारी मोहम्मद हुसैन व अली हुसैन डीसीएम में फल लादकर कानपुर से बस्ती जा रहे थे। तभी बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूढ़ा-गुड़िया गढ़ी के बीच आगे चल रहे किसी बड़े अज्ञात वाहन में डीसीएम घुस गई। टक्कर में डीसीएम के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन



हादसे में चालक गजराज सिंह (38) निवासी गुमावां थाना शिवगढ़, फल व्यापारी मोहम्मद हुसैन (35) निवासी गांधी नगर बस्ती, अली हुसैन पुत्र सावन अली निवासी बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां गजराज सिंह व मोहम्मद हुसैन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अली हुसैन को जिला अस्पताल भेजा गया है।


प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस अज्ञात वाहन में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मारी, उसका पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



तीन मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
डीसीएम चालक गजराज सिंह पिछले 15 वर्षों से गाड़ी चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर सुनकर गुमावां गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। गजराज ही अपने परिवार का इकलौता सहारा था। पुत्र सनी, बादल व एक पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed