फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police bike route march during Navratri

Kannauj News: नवरात्र पर पुलिस का बाइक रूट मार्च

Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police bike route march during Navratri
गुरसहायगंज। नवरात्र पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम को बाइक रूट मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पुलिस बल ने जीटी रोड, तिर्वा रोड, पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग और रामगंज सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी, मझपुर्वा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, समधन चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सराय प्रयाग चौकी प्रभारी अंकित पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


उधर, तिर्वा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर तिर्वा कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया। सीओ कुलवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कस्बा चौकी से शुरू हुआ मार्च गांधी चौक तक पहुंचा। मार्च में कोतवाल संजय शुक्ल, निरीक्षक रणजीत सिंह, चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह सहित थाने के उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला आरक्षी, होमगार्ड और डायल 112 की टीम शामिल रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed