{"_id":"6acb8014837020726e0c9f3d","slug":"police-empty-handed-in-bhokarhedi-firing-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-182871-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी के फायरिंग प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी के फायरिंग प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें संभावित ठिकानों पर दें रहीं दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में शुक्रवार रात फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी में पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
शुक्रवार रात यह घटना हुई। दो गाड़ियों और बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक हमलावर आए थे। उन्होंने किसान संजीव के मकान के बाहर कथित तौर पर दर्जनों राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
पीड़ित संजीव ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से निशाना बनाया था। उनका बेटा इस हमले में बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद पीड़ित संजीव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात लोग शामिल हैं। पीड़ित पक्ष ने इस जानलेवा हमले के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विवचेक थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।