{"_id":"6acbd386582316dc3207e465","slug":"fire-breaks-out-in-house-after-scooty-battery-explodes-couple-suffers-burns-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-187629-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूटी की बैटरी फटने से घर में लगी आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूटी की बैटरी फटने से घर में लगी आग, दंपती झुलसे
Sun, 11 Oct 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर के अंदर लगी आग में जला सामान। स्त्रोत: फायर बिग्रेड
- फोटो : घर के अंदर लगी आग में जला सामान। स्त्रोत: फायर बिग्रेड
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट में स्कूटी की बैटरी चार्ज करना एक दंपती के लिए जानलेवा मुसीबत बन गया। शनिवार देर रात चंद्रवार गेट स्थित घर में स्कूटी की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर किराना व्यापारी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दमकल को सूचना दी। आग बुझाने के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल (56) किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार रात उन्होंने अपनी स्कूटी की बैटरी चार्जिंग पर लगा दी और सोने चले गए। देर रात अचानक बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई,जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्रदीप कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी (55) गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया,लेकिन दोनों की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी ने बताया स्कूटी की बैटरी फटने से हादसा हो गया था। आग लगने के कारण घर में लगा एसी, चारपाई मोबाइल के साथ घरेलू सामान जल गया है। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर बुझाया।