फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake agreement created to usurp 840 square meters of land; case registered against seven individuals following court order.

Ghaziabad News: 840 वर्ग मीटर जमीन हड़पने को बनाया फर्जी एग्रीमेंट, कोर्ट के आदेश पर सात पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fake agreement created to usurp 840 square meters of land; case registered against seven individuals following court order.
गाजियाबाद। धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर बुजुर्ग की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सिहानी गेट पुलिस ने अनुज गुप्ता और धीरज गुप्ता समेत सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने जाली दस्तखत और किसी अन्य के नाम पर जारी नोटरी लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया।
विज्ञापन

उत्तम नगर दिल्ली निवासी 71 वर्षीय पवन कुमार ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और गाजियाबाद के तहसील सदर स्थित ग्राम मकनपुर में उनकी 840 वर्ग मीटर जमीन है। आरोपियों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से तहसील गाजियाबाद से फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया, जिस पर पीड़ित और द्वितीय पक्ष के फर्जी दस्तखत बनाए गए।
विज्ञापन

एग्रीमेंट पर जिस नोटरी (एन.के. सिंह) का सत्यापन दर्शाया गया, उनका लाइसेंस नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाया गया। सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमे के दौरान जब आरोपियों ने इस एग्रीमेंट की फोटोकॉपी दाखिल की, तब पीड़ित को फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अनुज गुप्ता निवासी शकरपुर दिल्ली, धीरज गुप्ता निवासी कोटला मुबारक दिल्ली, आयुष गुप्ता निवासी शकरपुर दिल्ली, रफीक निवासी शास्त्री नगर दिल्ली, शम्शुदीन निवासी खोड़ा गाजियाबाद, ईसाक निवासी खोड़ा गाजियाबाद और शाहिद निवासी खोड़ा गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले से जुड़े दस्तावेज और नोटरी सत्यापन की जांच कराई जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed