{"_id":"6acb77133aeb8b2730014b1d","slug":"two-youths-including-a-canter-driver-killed-in-a-road-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182867-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक सहित दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक सहित दो युवकों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कैंटर चालक और एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों का पुलिस ने जिला चिकित्सालय में उपचार कराया लेकिन दोनों की मौत हो गई।
मेरठ के गांव महलका निवासी 25 वर्षीय गौरव सैनी गाजियाबाद की गोस्वामी ट्रांसपोर्ट का कैंटर चलाता था। पिता तेजपाल ने बताया कि शनिवार को गौरव गाड़ी में बिजली की झालर लादकर गाजियाबाद से सहारनपुर की ओर जा रहा था।
रविवार देर रात जब कैंटर रोहाना टोल के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी। इससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के राना चौक पर हुआ। शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से खतौली के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी 28 वर्षीय बाइक सवार गौरव गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
उसके भाई संदीप ने बताया कि गौरव शहर में एक रिश्तेदार से मिलने के लिए रात में घर से बाइक पर चला था। एसपी सिटी अमृत जैन का कहना है कि दोनों दुर्घटनाओं के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालकों के विरुद्ध जांच की जा रही है। संवाद