फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एमएलसी दिनेश सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं पर महिला डीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा

एमएलसी दिनेश सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं पर महिला डीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा

Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी दिनेश सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं पर महिला डीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा
एमएलसी दिनेश सिंह पर महिला डीडीसी सदस्य के अपहरण का केस
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन क्षेत्र के तृतीय से महिला जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के मदापुर निवासी जागेश्वर यादव ने एसपी को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी निर्मला देवी सलोन तृतीय से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन


13 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर उसकी पत्नी निर्मला देवी रायबरेली से सलोन आ रही थीं। रास्ते मे अज्ञात वाहन में पुलिस के भेष में बैठे अज्ञात लोगों ने मेरी पत्नी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य पति जागेश्वर यादव ने आरोप लगाया कि पत्नी का अपहरण एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के इशारे पर किया गया है। उन्होंने बताया कि मैं कई दिनों से बाहर हूं। घटना की सूचना मेरे एक रिश्तेदार ने दी है।


उधर, सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि जागेश्वर यादव की तहरीर पर एमएलसी दिनेश सिंह और उनके कार्यकर्ता के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed