{"_id":"595fd3e44f1c1b2a1a8b45f4","slug":"201499452388-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुए युवक का शव लोन नदी में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब हुए युवक का शव लोन नदी में मिला
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव लोन नदी में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार को सरैला मजरे मीठापुर गांव के निकट लोन नदी में उतराता हुआ मिला। गुरुवार को युवक के कपड़े व चप्पल नदी के किनारे पड़े मिले थे। तब गांव के लोगों ने युवक के डूबने की आशंका जताई थी।
कनकापुर गांव निवासी अखिलेश शुक्ला उर्फ लकी (24) पुत्र हरीशंकर शुक्ला गुरुवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर स्थित लोन नदी के किनारे गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर पारिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की थी। खोजबीन करने पर उसके कपड़े व चप्पल नदी के किनारे पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची गेंगासो चौकी पुलिस ने गोताखोर बुलाकर युवक की खोजबीन शुरू की थी। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को सरैला गांव के निकट युवक का शव पानी में उतराता मिला। लोगों ने उसे बाहर निकाला और शिनाख्त हुई। सूचना पुलिस व पारिवारीजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।