{"_id":"5a0f359a4f1c1b72548bdc9c","slug":"181510946202-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी की गंगा नदी में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यवसायी की गंगा नदी में
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी की गंगा में मिली लाश, हत्या की आशंका
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को श्मशान घाट के किनारेएक मेडिकल व्यवसायी का शव गंगा में उतराता मिला। इलाकाई लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेलीगंज का रहने वाला राजीव जिला मुख्यालय में मेडिकल स्टोर चलाता था। वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी न तो परिवारीजनों को है और न ही पुलिस को।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट स्थित गंगा पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके पैंट में कागजात से उसकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बेलीगंज निवासी राजीव मिश्रा (50) के रूप में हुई। मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी गई। मृतक राजीव मिश्रा के छोटे भाई संजीव कुमार ने बताया कि उसका भाई गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। डलमऊ गंगा पुल पर कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं है। डलमऊ कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार परिहार ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और गुरुवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने पर वह घर से गायब हो गया था। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।