{"_id":"5baa7c51867a557eaf187e3f","slug":"171537899601-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर बंद होकर खड़ी हुई स्कूली बस, बच्चों की ठिठकी सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर बंद होकर खड़ी हुई स्कूली बस, बच्चों की ठिठकी सांसें
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। इलाहाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर रेल क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक बीच ट्रैक पर रुक गई।
चालक की कई कोशिशों के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हो सकी। इसी बीच आ रही मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा। हालांकि बस के ट्रैक पर फंसने से कोई हादसा नहीं हुआ।
सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद बस को ट्रैक से हटाकर रेल फाटक बंद कराया, तब कहीं जाकर ट्रेन को पास कराया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही।
मंगलवार सुबह ऊंचाहार एनटीपीसी कॉलोनी स्थित एक स्कूल की बस आलापुर की ओर से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। नगर की रेल क्रॉसिंग पार करते समय बस बीच पटरी पर अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। इससे रोड जाम हो गया और वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच ट्रेन का सिग्नल भी हो गया।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने किसी तरह बस को फाटक के बाहर कराया। इस बीच रायबरेली की तरफ से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी को आउटर पर खड़ा कर दिया गया।
जब गेट को बंद कराया गया तब ट्रेन को निकाला जा सका। आरपीएफ के इंस्पेक्टर एसपीएन सिंह ने बताया कि एक मिनी बस बच्चों को घर से लेकर एनटीपीसी के चिन्मय स्कूल जा रही थी।
बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। रेल क्रॉसिंग पर बस अचानक बंद हो गई थी, जिसे हटवाकर गेट बंद कर मालगाड़ी को गुजारा गया।