फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कॉपियों के मूल्यांकन में पड़ सकती खलल

कॉपियों के मूल्यांकन में पड़ सकती खलल

Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कॉपियों के मूल्यांकन में पड़ सकती खलल
कॉपियों के मूल्यांकन में पड़ सकता खलल
विज्ञापन


रायबरेली-बछरावां। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 17 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने मूल्यांकन न करने की घोषणा की है।

इससे अफरातफरी का माहौल है। विरोध होने के कारण मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की मांगे पूरी होने के बाद वे मूल्यांकन में समय से शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। बछरावां में वित्तविहीन शिक्षकों ने रैली निकालकर मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी न करने का आह्वान किया। यहां पर हर साल करीब 1500 शिक्षकों की ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के 114 परीक्षा केंद्रों में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। 13 मार्च से जिले की कॉपियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होने लगी हैं।

दूसरे जिलों से आने वाली कॉपियां यहां 15 मार्च को आने की संभावना है। इस बार यहां राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां, वैदिक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी।

एक ओर जहां शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का घोषणा कर दी है।

मंगलवार को बछरावां क्षेत्र में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अहिबरन सिंह ने साइकिल से भ्रमण कर शिक्षकों से मूल्यांकन बहिष्कार करने की अपील की।


रामदुलारी तालुकेदरिया इंटर कॉलेज सेहगों में प्रधानाचार्या आशा देवी एवं शाखा मंत्री अखिलेश कुमार ने कहा कि कोई शिक्षक मूल्यांकन नहीं करेगा। मांगे पूरी होने के बाद ही मूल्यांक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed