{"_id":"6a90a261a7e0a4e5370fbbe9","slug":"youth-on-bike-run-over-by-trailer-on-highway-dies-samba-news-c-427-1-ja21010-159-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईवे पर बाइक सवार युवक को ट्राले ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईवे पर बाइक सवार युवक को ट्राले ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब तिल्लो निवासी था रिधम गुप्ता, हादसे के बाद ट्राला चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेके बैंक के सामने गुरुवार देर शाम 8 बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान तालाब तिल्लो निवासी रिधम गुप्ता के रूप में हुई है। रिधम जम्मू से सांबा की ओर जा रहा था तभी हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक रिधम बाइक लेकर जेके बैंक के सामने दाहिने मुड़ने का प्रयास कर रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्राला ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्राले की टक्कर से रिधम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सहित वह ट्राले के अगले हिस्से में फंस कर कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्राले से उसे बाहर निकाला और तत्काल उसे बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के गवाहों के बयानों के आधार पर ट्राला चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद हाईवे पर फिर हादसा, जिम्मेदार कौन
बाड़ी ब्राह्मणा के पुरमंडल मोड़ से लेकर सरोर अड्डा तक का राष्ट्रीय राजमार्ग का क्षेत्र मौत की कब्र बन चुका है। 2 दिन पहले कारथोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में बिशन दास की मौत हो गई थी और अब गुरुवार शाम को एक नौजवान युवक रिधम गुप्ता की मौत ने लोगों को भयभीत कर दिया है। स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने से कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासन सड़क हादसों में निरंतर बढ़ोतरी के बावजूद भी कोई उचित कदम नहीं उठा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हादसों वाले क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि निर्दोष जाने बचाई जा सकें।