{"_id":"5cd86b0dbdec2207066c990d","slug":"161557687053-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में बुलट में पेट्रोल भरवाने जा रहे छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में बुलट में पेट्रोल भरवाने जा रहे छात्र को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल भरवाने जा रहे छात्र को मारी गोली
रायबरेली। शहर के जेल रोड के पास रविवार को एक छात्र को गोली मार दी गई। बाइक सवार दो युवकों ने उस समय गोली मारी, जब छात्र बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह और इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। घायल के बाबा ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अमर नगर निवासी हर्षित (18) पुत्र वीरभान सिंह दोपहर में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जेल रोड स्थित पंप पर जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और पुलिस लाइंस चौराहा के पास बाइक सवार दो युवकों ने हर्षित पर गोली मार दी। गोली हर्षित के दाहिने पैर के नीचे हिस्से में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि घायल हर्षित ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की है। घायल का आरोप है कि उसके दो साथियों ने रंजिश में गोली मारी है। घायल के बाबा गोवर्धन सिंह ने मंजीत सिंह और निलय सिंह चौहान के खिलाफ तहरीर दी है।
केस दर्ज किया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष के चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह का कहना है कि छात्र हर्षित का आरोप है कि उसे गोली मारी गई है।
गोली उसके दाहिने पैर के नीचे हिस्से में लगी है। एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हर्षित को गोली लगी या छूती हुई निकल गई।