{"_id":"6af758a2ebed70c16e0c759a","slug":"hotel-bulldozed-in-land-dispute-more-than-six-detained-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157612-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, छह से अधिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, छह से अधिक हिरासत में
विज्ञापन
सैयदराजा के सवईयां गांव के समीप बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया होटल। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
न्यायालय में विचाराधीन है जमीन का मामला, विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवैया गांव के पास नेशनल हाईवे-19 स्थित महादेव रोड लाइन होटल को शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। दिन निकलने से पहले हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सवैया निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू पिछले 15 वर्षों से लीज पर महादेव रोड लाइन होटल चला रहे थे। जमीन को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह कुछ लोग गोलबंद होकर होटल परिसर पहुंचे और बुलडोजर लगवाकर उसे ध्वस्त करा दिया।
रिंकू सिंह का कहना है कि जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपितों ने होटल को जमींदोज कर दिया। विरोध करने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।